
ले. कर्नल जयंत सिंह बालियान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय सेना की तीन सिग्नल कोर में सेवारत व भारत के पूवो॔तर राज्य नागालैंड के दीमापुर क्षेत्र में तैनात जनपद हापुड़ हाफिजपुर के भटैल निवासी लें. कर्नल जयंत सिंह का छह अगस्त को कमांड होस्पिटल कलकत्ता में निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैत्रिक ग्राम भटैल में किया गया।
92 मीडियम रेजिमेंट के 20 जवानों द्बारा कैप्टन दीपक शर्मा व नायब सूबेदार अजब सिंह के नेतृत्व में अंतिम सलामी दी गई तथा मुखाग्नि उनके पुत्र 11 वषी॔य आरूष बालियानद्बारा दी गई। ले० कर्नल जयंत सिंह बालियान के बड़े भाई भी भारतीय सेना से हवलदार रेंक से सेवानिवृत्त हैं।
इस अवसर पर कमांडेंट ई बी एस बाबूगढ़ ब्रिगेडियर विशाल नंदा द्बारा सेनाध्यक्ष की तरफ से व पूव॔ वायु सेना अधिकारी वारंट आफिसर मनबीर सिंह ने पूव॔ सैनिकों की तरफ से रीत अर्पित कर सैल्यूट दिया। साथ ही सदर विधायक विजयपाल आढ़ती,03 सी ओ एस आर, 92 मीडियम रेजिमेंट, ई बी एस एडम कमांडेंट कर्नल मयूर वैष्णव , उपजिलाधिकारी हापुड़ सदर, कोतवाल हापुड़, थानाध्यक्ष थाना हाफिजपुर द्बारा भी रीत अर्पित कर सैल्यूट करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर काफी संख्या में पूव॔ सैनिक, क्षेत्र व ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















