
HPDA द्वारा अर्जित की गई भूमि प्राधिकरण को नहीं मिली, किसानों की समस्या के लिए बनेगी कार्य योजना
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सभागार कक्ष में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्राधिकरण के अधिकारी, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, व्यापारी नेता ललित अग्रवाल छावनी वाले, किसान आदि उपस्थित हुए। बैठक में आनंद विहार आवासीय योजना में एचपीडीए द्वारा अधिग्रहित भूमि का कब्जा किसानों से प्राप्त करने के संबंध में बातचीत की गई और समाधान का रास्ता निकाला गया।
एचपीडीए के वीसी मुकेश चंद्र ने बताया कि एचपीडीए द्वारा अर्जित की गई भूमि एचपीडीए को नहीं मिल पाई है जिसके कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रास्ते को भी क्लियर किया जाना है। ऐसे में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्य योजना तैयार की गई। प्रभावित व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा। धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान किया जाएगा और शीघ्र निस्तारण के लिए कदम उठाए जाएंगे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























