
“अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई”: वीसी मुकेश चंद्र
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में तेजी से बढ़ता अवैध प्लाटिंग का का धंधा अब प्राधिकरण की रडार पर है। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के वीसी मुकेश चंद्र का कहना है कि 15 दिनों में तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई का यह क्रम जारी रहेगा। प्रवर्तन दल मामले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। एचपीडीए के वीसी मुकेश चंद्र ने कहा कि अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट ना खरीदे। साथ ही अपील की कि प्राधिकरण कार्यालय से पता करने के पश्चात ही कॉलोनी में प्लॉट खरीदे जिससे प्राधिकरण द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ भी लोगों को मिल सके और वह अपनी मेहनत की कमाई को सही जगह लगा सके।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























