
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड की मेरठ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज मरम्मत के कारण 10 दिनों तक बंद रहेगा। पुलिस ने बेरीकेंडिंग की हुई है फिलहाल बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। कुछ समय के लिए दो पहिया वाहनों का आवागमन जारी है। 10 जून की रात 8 बजे बंद हुआ फ़लाईओवर 20 जून की मध्य रात्रि 12 बजे तक बंद रहेगा। पुलिस ने वाहनों के आवागमन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और नागरिको को वैकल्पिक मार्ग से गुजरने को कहा है।
पुलिस के अनुसार हापुड शहर क्षेत्र स्थित मेरठ रोड़ पुल की मरम्मत कार्य के दृष्टिगत दिनांक 10.06.2026 को समय सांय 20.00 बजे से दिनाँक- 20.06.2026 समय रात्रि 24.00 बजे तक है। जनपद हापुड में सभी प्रकार के वाहनो के चालक डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें और रूट एडवाइजरी का पालन करे ताकि समस्या का सामना न करना पडे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























