भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर की जीत पर बांटे लड्डू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अमरोहा- गढमुक्तेश्वर लोकसभा सीट से भाजपा के चौधरी कंवर सिंह तंवर की जीत होने पर उनके समर्थकों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशिया मनाई।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र अमरोहा लोकसभा में लगती है और अमरोहा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर ने 28670 वोटो से जीत हासिल की है। चौधरी कंवर सिंह तवर ने कुंवर दानिश अली को हराया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा लोकसभा से कुंवर दानिश अली ने जीत हासिल की थी लेकिन इस बार कुवर दानिश अली सपा और कांग्रेस के गठबंधन से लड़े थे जहां उन्हें चौधरी कंवर सिंह तवर ने भारी मतों से हरा दिया। चौधरी कंवर सिंह तवर की जीत होने पर कपिल पवन हूंण गुर्जर ने लड्डू बाटकर चौधरी कंवर सिंह तंवर की जीत की खुशी बनाई। इस दौरान चीनू हूंण, गौरव, मुकेश, सचिन ,कोशिंदर, राहुल, जोगिंदर, लाला भाटी आदि मौजूद रहे।
बच्चों को कक्षा 11 से ही सरकारी नौकरी के लिए तैयार कर रहा विकास ग्लोबल स्कूल: 8710848586
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित


























