👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव खोगाई में 40 वर्षीय मजदूर का शव नहर पटरी पर मिलने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव खगोई निवासी 40 वर्षीय नन्हे मजदूरी करता था जिसकी पत्नी काफी लंबे समय से अलग मेरठ में रह रही है। शुक्रवार की देर शाम नन्हे घर से बिना बताए कहीं चला गया और देर रात उसका शव नहर पटरी से गुजर रहे लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर


























