हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुक्रवार को पहुंचे और तीनों कृषि कानूनों का विरोध किया। इस दौरान किसान नेताओं ने किसानों से एकता की अपील की। भारतीय किसान यूनियन की प्रत्येक माह होने वाली मासिक पंचायत शुक्रवार को डहरा कुटी शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व जिला प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने लगभग 6 माह से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने का आह्वान किया।
वहीं एस पी कर्दम ने संगठन को मजबूती लाने के लिए एकजुट होने की बात की जिसके बाद सभी लोग एकजुट होकर थाना बहादुरगढ़ पहुंचे थाना बहादुरगढ़ प्रभारी अजय चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य, जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी, सुरेंद्र चौहान, हरेंद्र चौहान, बादल चौहान, सोनू चौहान, संजय चौहान, शिवकुमार, विनोद तोमर, परवेज चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099

























