
पिलखुवा: अवैध प्लाटिंग पर गरजा एचपीडीए का बुलडोजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ तीन प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए ने पिलखुवा के ग्राम खेड़ा में सुख सागर उत्सव वाटिका के पास रेलवे फाटक 85 एसी के समीप इस्लाम व उस्मान, मूलचंद मदन और विकास चौधरी द्वारा 19,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, ग्राम खेड़ा में सुखसागर उत्सव वाटिका के पास रेलवे फाटक संख्या 85 एसी के पास राजेंद्र अग्रवाल, अमरीश त्यागी व चांद द्वारा 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग और स्टेलर वाटिका कॉलोनी के बराबर में ग्राम डूहरी पिलखुवा में दिनेश यादव व राजीव द्वारा 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। एचपीडीए ने अवैध प्लाटिंग को मिट्टी में मिला दिया। बुलडोजर की मदद से यह कार्रवाई की गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















