
सरस्वती शिशु मंदिर में ‘स्वदेशी एवं स्वच्छता-सेवा सप्ताह’ का भव्य समापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर में 26 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘स्वदेशी एवं स्वच्छता-सेवा सप्ताह’ का समापन अत्यंत उत्साह के साथ हुआ। दो सप्ताह तक चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय में विद्यार्थियों के भीतर देशप्रेम की भावना जगाने के लिए गीत, स्लोगन लेखन, लघु नाटिका और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिशुओं ने स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की सूची बनाकर भारतीय उत्पादों के महत्व को समझा।
स्वच्छता-सेवा सप्ताह के दौरान शिशुओं ने न केवल विद्यालय बल्कि अपने घरों की सफाई कर ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प लिया। इसके साथ ही वृक्षारोपण, पोस्टर मेकिंग, भाषण और स्वच्छता गीतों का आयोजन हुआ। शिशुओं ने लघु नाटिका के माध्यम से सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन, 8 अक्टूबर को सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम भूल जोशी ने कहा”स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हमारा सबसे बड़ा योगदान है। इसके साथ ही स्वच्छता को हमें किसी अभियान की तरह नहीं, बल्कि अपने संस्कारों के एक अभिन्न अंग के रूप में स्वीकार करना होगा।”
इस पूरे चौदह दिवसीय भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, रेखा, मनपाल, प्रमोद राजोरा एवं नैंसी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















