
शिवपुरी, त्यागी नगर मे बन्दरो के आतंक से नागरिक परेशान
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): हापुड के वार्ड 35 के मौहल्ले शिवपुरी, त्यागी नगर मे बन्दरो के आतंक से आम नागरिक परेशान है। बन्दरो का झुंड गलियों की सड़को पर बहुताय देखा जा सकता है। दर्जनो की संख्या मे ये बन्दर गलियो से निकलना मुश्किल कर देते हैं। गलियो के मध्य आकर बैठ जाते हैं तथा राहगीरो के गली से गुजरने को बाधित कर देते हैं। अनेक नागरिको को ये बन्दर काट चुकें हैं।
वार्ड 35 के सभासद अमित कुमार शर्मा उर्फ मोनू बजरंग ने नगर पालिका परिषद के अधीशासी अधिकारी को पत्र लिखकर नागरिको को बन्दरो के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की है। इससे पूर्व भी अनेको बार नागरिक तथा सभासद अमित कुमार शर्मा उर्फ मोनू बजरंग नगर पालिकाध्यक्ष तथा नगर पालिका परिषद के अधीशासी अधिकारी सजंय मिश्रा से बन्दरो के आतंक से नागरिको को निजात दिलवाने की मांग कर चुके हैं।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















