
डीएम ने भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर के जिला स्तरीय प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), कोठी गेट, हापुड़ में चल रहे भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण – जनसंख्या की गणना के फील्ड ट्रेनर के जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की प्रगति, उपस्थिति एवं प्रशिक्षण सामग्री का जायजा लिया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि1. जनगणना 2027 देश का महत्वपूर्ण कार्य है, सभी फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करें।2. जनसंख्या गणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों एवं मोबाइल ऐप/प्रपत्रों को भरने में शत-प्रतिशत शुद्धता रखी जाए।3. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी फील्ड ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्र के गणनाकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करें।4. जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















