
कुचेसर रोड चौपला पर भगवान श्री रामलीला का शुभारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के शाहपुर जट्ट कुचेसर रोड चौपले पर श्री महात्मा गंगादास महाराज जी की स्मृति में श्री रामलीला मंचन का भव्य आयोजन बुधवार को शुभारंभ हुआ । विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, प्रिंसिपल सुरेश नगर और रामलीला संयोजक मनोज प्रधान सहित क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने विधि विधान द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया। वही पंडित जितेंद्र कुमार शास्त्री ने विधि विधान द्वारा पूजा अर्चना करते हुए सर्वप्रथम गणेश जी और भगवान श्री राम की पूजा अर्चना आरती करते हुए दीप प्रज्वलित किया। माही कार्यक्रम में पहुंचे गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, प्रिंसिपल सुरेश नगर, महेंद्र शर्मा, जगबीर नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सभी का फूल माला पहनकर स्वागत किया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गर्ग ने बताया कि इस वर्ष उच्च कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम की लीला दिखाएंगे।
ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि रामलीला लगभग 45 वर्ष पूर्व से प्रारंभ हुई थी जो कि महात्मा गंगा दास जी की स्मृति में रामलीला का मंचन होता आ रहा है। उनकी प्रेरणा स्रोत से रामलीला का प्रारंभ हुआ था जो की अब तक लगातार परंपरागत से चलाया जा रहा है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996






















