
दूसरे दिन भी सेवा बहिष्कार जारी, 12 अक्टूबर को लखनऊ की तैयारी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा अनुपस्थिति दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनियों वाले पत्र जारी किए जा रहे हैं। हालांकि, कर्मचारियों का स्पष्ट कहना है कि वर्षों के शोषण और अनदेखी के बाद अब वे किसी भी प्रशासनिक दबाव या कार्रवाई से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि 10 अक्टूबर तक जनपद स्तर पर शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इसके बाद भी यदि सरकार ने उनकी सुध नहीं ली, तो 12 अक्टूबर को प्रदेश भर के लाखों संविदा कर्मचारी लखनऊ में विशाल आंदोलन कर हुंकार भरेंगे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















