हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा क्यूं पिछड़ी जानें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल भले ही विजयी घोषित किए किए हो, परंतु हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की पराजय इस ओर संकेल करती है कि हापुड़ विधासनभा क्षेत्र में भाजपा संगठन कमजोर है। लोकसभा के लिए हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 92135 वोट तथा सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 104325 मत मिले।
हापुड़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को क्यों पराजय मिली, यह एक विचारणीय विषय है। हापुड़ क्षेत्र में भाजपा संगठन की कमान ऐसे लोगों के हाथ में है, जिनका समाज में कोई वजूद नहीं है और वे दस परिवार भाजपा से नहीं जोड़ सकते। संघ के केडर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भी एक कारण है। संगठनात्मक तरीके से चुनाव प्रचार न होना। चुनाव को लेकर भाजपा संगठन की औपचारिक बैठकें बंद कमरों में होना। नागरिकों की समस्याओं का हल न होना। किसानों की समस्याएं हल न होना। नाप-तौल अफसरों की अवैध वसूली, खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामारी व अवैध वसूली, विदयुत कटौती, व्यापारियों पर छापे और एचपीडीए के इंजीनियरों द्वारा भवन निर्माण पर वसूली से लोग आतंकित थे औऱ पीड़ितों ने जमकर विरोध किया। सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने भी भाजपा का साथ नहीं दिया।
यदि भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से स्वयं को मजबूत नहीं किया और लोगों से अफसरों द्वारा होने वाली अवैध वसूली को नहीं रोका गया तो यह निश्चित है कि भाजपा का भविष्य इस क्षेत्र में अंधकारमय है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























