हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : स्थानीय निकायों के चुनाव नवम्बर-दिसम्बर माह में प्रस्तावित हैं, हांलाकि इस सम्बंध में अभी तक शासन की ओर से कोई संकेत नहीं मिले है।
जनपद हापुड़ के नगर पालिका परिषद हापुड़ का अध्यक्ष पद सामान्य के लिए है। आगामी चुनाव में आरक्षण क्रम में बदलाव होना निश्चित माना जा रहा है, जो सम्भवतयाः सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो सकता है। सामान्य में महिला आरक्षित हो अथवा पुरुष। इसके लिए सम्भावित उम्मीदवारों के नामों की चर्चाएं शुरु हो गई है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद हेतु भाजपा प्रत्याशियों के चर्चित चेहरे है। भाजपा के नगर अध्यक्ष विनीत दीवान, महामंत्री पुनीत गोयल, भाजपा शिक्षण संस्थान के जिला संयोजक डा.विपिन गुप्ता, वर्तमान चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के नामों की मुख्य चर्चा है। परिषद के सभासद पद हेतु वार्ड-29 से शशांक गुप्ता बिस्कुट वाले ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में सोशल मीडिया पर प्रचार भी शुरु कर दिया है।

























