हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस दंपत्ति और उसके परिवार के लिए देवदूत साबित हुई. दरअसल एक परिवार बहराइच से बस में सवार होकर दिल्ली जा रहा था लेकिन रास्ते में कुछ शरारती तत्वों ने परिवार के साथ मार पिटाई की. पीड़ित परिवार ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बाबूगढ़ पुलिस ने बस को रुकवाया और मामले की जांच की.
बता दें कि एक दंपति अपने परिवार के साथ किसी कार्य से बहराइच से दिल्ली जा रहा था. बस में सीट को लेकर कुछ शरारती तत्वों ने पहले तो जमकर उत्पात मचाया और उसके बाद पीड़ित परिवार के साथ हाथापाई की. परिवार ने 12 डायल कर पुलिस से आपात सहायता मांगी जिसके बाद बाबूगढ़ थाना पुलिस ने हाईवे पर बस को रुकवाया और शरारती तत्वों पर शिकंजा कसा. उसके बाद परिवार ने पुलिस का धन्यवाद किया.
Holi पर अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711

























