👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हिंदू पंचांग में मार्गशीर्ष माह की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है जो की बुधवार आज है। मान्यता है कि विवाह पंचमी के दिन ही राम-सीता विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए इस दिन को भगवान राम और सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। विवाह पंचमी के दिन सीता-राम के मंदिरों में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। भक्तों द्वारा इस दिन विशेष पूजा और अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं।
मान्यता है कि इस दिन राम-सीता की विधि-विधान से पूजा करने पर वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चन भी दूर हो जाती है।
विवाह पंचमी तिथि का शुभ मुहूर्त मंगलवार की रात 11:40 पर शुरु हुआ जो कि बुधवार की रात 9:25 पर समाप्त होगा।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588

























