जानें, हापुड़ के किस इलाके में मंगलवार को बिजली बंद रहेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ उपकेंद्र से जुड़े बागड़पुर और ततारपुर फीडर की जर्जर लाइनों को मंगलवार आज बदला जाएगा जिसके चलते चार बिजली घर दो घंटे तक बंद रहेंगे। इन बिजली घरों से 50,000 घरों को सप्लाई मिलती है। उपखंड अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। ऐसे में स्वर्ग आश्रम रोड, रामपुर रोड, उबारपुर से जुड़े गांव मोहल्ला और बाबूगढ़ से पोषित बाबूगढ़, ततारपुर से जुड़े इलाकों में भी सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























