हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी के विरोध में शुक्रवार को यहां जिला मुख्यालय पर कांंग्रेसियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया उनकी मांग है कि किसानों को नियंत्रण पर खाद उपलब्ध कराई जाए।
शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,पूर्व विधायक गजराज सिंह, सत्य नारायण अग्रवाल, किशनलाल बाठला, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा,इरफान, अंकित शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रसी जिला मुख्यालय पर पहुंचे और मांग के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया।

भूतपूर्व गजराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे है। निर्दोष लोगों को जेल में डाला जा रहा है। प्रदेश का किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। दस रुपए प्रति क्विंटल गन्ने का दाम बढ़ाकर उसके साथ मजाम किया गया और अब खाद क किल्लत व कालाबाजारी से किसान को खाद नहीं मिल रही है। सूबे में खाद की कालाबाजारी जमकर हो रही है। उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध करानपे की मांग की।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि एक तो किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं, दूसरे यूरिया की किल्लत ने किसान की कमर तोड़ दी है। कांग्रेसियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासन के प्रतिनिधि को दिया।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169

























