हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद विक्रेताओं की कारगुजारियां चौंकाने वाली सामने आ रही है। जांच में यह खुलासा हो रहा है। कि आर्थिक लाभ कमाने के लिए कुछ खाद विक्रेताओं ने अपात्र लोगों को फर्जी आंवटन दिखाया हुआ है, ऐसे उर्वरक विक्रेताओं पर रासुका के तहत कार्रवाई निश्चित है।
अब घर बैठे आर्डर करे किराने का सामान हापुड़ के किसी भी स्थान पर, डाउनलोड करे Listailer ऐप

जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि खाद आवंटन के भौतिक सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि कुछ खाद विक्रेताओं ने आधारकार्ड पर ऐसे लोगों को खाद आवंटित किा है, जिनका खेती से कोई सम्बंध नहीं है। ऐसे लोगों में दुकान के पल्लेदार, घोड़ा-तांगा व रिक्शा चालक तथा परिवार के नजदीकी लोग है। खाद की आवंटन एक ही व्यक्ति को 500-800 बोरे तक किए है और गिरधरपुर तुमरैल के एक व्यवसायी ने सात लोगों केा 3462 बोरे खाद दे दिया। गिरधरपुर तुमरैल के दो सगे भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

























