हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित दीपावली मेले में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि आर्यन ने दीप प्रजज्वलित करके कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया ।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डा अनिल बाजपेई ने किया तथा मंच संचालन विकास ने किया।
अध्यक्षता करते हुए डा अनिल बाजपेई ने पढ़ा, कंटकों से भरा सही सफर बहुत अच्छा लगा,दे रहा है छांव जो शजर बहुत अच्छा लगा,लाखो दीपों से जो हुआ आलोकित ,कसम से मुझे आज ये शहर बहुत अच्छा लगा!
मेरठ से पधारे चंद्र शेखर मयूर ने पढ़ा ‘ यूं कितनों से मिल जाओगे,मां सा प्यार नहीं पाओगे,निश्छल प्यार जहां पलता है,मां ऐसा आंगन होती है,मां कितनी सुंदर होती है, मोदी नगर से पधारे अवनीत समर्थ ने पढ़ा , ‘ बुजुर्गों की दुआओं के असर खाली नहीं होते,
उजड़ जाते है वो गुलशन जहाँ माली नहीं होते ‘
विकास विजय ने पढ़ा , “
जो रब दुनियां को अपने हाथों से सजाता है,वो भी मां के प्यार के लिए तन्हाइयों में रोता है’ ! सचिन निगम ने पढ़ा , ‘मेरे हुजरे में आकर के पूछो, कलंदर तेरा हाल क्या है । आँखों से कुछ ना कहो तुम, बताओ तेरा हाल किया है ।।
कवि सम्मेलन में नगरपालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, राजेश व के. एन. पब्लिक स्कूल का सहयोग रहा।
करण ,आकाश दीप प्रवीण सेठी,शंखधर आदि उपस्थित थे।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

डां. अहलावत (गार्गी क्लीनिक) की ओर से सभी हापुड़वासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई

























