
गंगा एक्सप्रेसवे पर चावल से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा चावल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव बंगोली के पास चावल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदा चावल सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में सवार चालक के बारे में जानकारी लेते हुए उसका हाल जाना।
हादसे के दौरान ट्रक पलटने से सड़क पर चावल फैल गया, जिससे मौके पर हलचल मच गई। वहीं, आसपास मौजूद ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल चालक की मदद के लिए आगे आए।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ट्रक पलटने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















