
बाबूगढ़ छावनी के वार्ड नंबर 7 में मकान में निकला डेढ़ फुट का सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के वार्ड नंबर 7 में उस समय हड़कंप मच गया, जब रामदत्त के मकान में करीब डेढ़ फुट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर घर के सदस्यों में घबराहट फैल गई। इसके बाद मकान स्वामी ने तुरंत वन विभाग के कर्मचारी रवि कुमार को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी रवि कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक मकान की सीढ़ियों के पास मौजूद सांप को पकड़ लिया और उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग के कर्मचारी रवि कुमार की तत्परता से सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इस घटना के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















