
कुचेसर चौपला बाईपास पर कुएं में मिला रसल वाइपर सांपों का जोड़ा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित नए बाईपास पर संजीव के खेत में बने कुएं में रसल वाइपर प्रजाति के सांपों का एक जोड़ा मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। कुएं में सांपों का जोड़ा दिखाई देने पर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सावधानीपूर्वक दोनों सांपों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वन विभाग की टीम की सतर्कता से रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
रसल वाइपर एक विषैला सांप है, इसलिए ऐसे सांप दिखाई देने पर लोगों को उनसे दूरी बनाए रखनी चाहिए और स्वयं पकड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















