
कपूरपुर पुलिस ने महिला श्रद्धालुओं पर फब्तियां कसने वाले तीन मनचले दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने मंदिर परिसर के बाहर महिला श्रद्धालुओं पर फब्तियां कसने और अभद्रता करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया जिनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों को मौके से हिरासत में लेकर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी।
मामला 5 जुलाई की शाम का है जब महिला उप निरीक्षक डोली यादव अपनी टीम के साथ सपनावत चौकी क्षेत्र में एंटी रोमियो अभियान के तहत गश्त कर रही थी। वह वैष्णो धाम मंदिर पहुंची को कुछ महिला श्रद्धालुओं के सामने सालेपुर रोड पर तीन युवक महिलाओं से अश्लील इशारे कर रहे थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पकड़ लिया।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854
























