
पिलखुवा: करंट की चपेट में आने से 8 साल का बालक झुलसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला इस्लामनगर में घर के बाहर खेल रहे एक 8 वर्षीय बच्चा करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत जीएस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहाँ बच्चे का इलाज जारी हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
आपको बता दें कि मामला पिलखुवा के मोहल्ला इस्लामनगर का है जहां घर के बाहर खेल रहा लाविश करंट चपेट में आ गया। परिजन उसे जीएस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां बच्चे का इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आगे के कार्यवाही की जायेगी।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध
























