
The sugar in a bag and spoon close-up on the old wooden background
चीनी के जमाखोरों पर होगी कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने चीनी के दामों पर नियंत्रण हेतु प्रशासन को कड़े कदम उठाने तथा चीनी के जमाखोरों के विरुध्द कड़ी कार्रवाई के जरूरी निर्देश दिए है।
मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह ने बताया कि परिक्षेत्र में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद बाजार में कृत्रिम कमी पैदा. कर कीमतों को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश के प्रति शासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन के आदेश पर मेरठ परिक्षेत्र में. चीनी के स्टॉक, बिक्री एवं उपलब्धता की लगातार निगरानी की जा रही है।
उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र में निगरानी को तकनीक आधारित भी बनाया गया है। संबंधित जिला गन्ना अधिकारियों को एसजीके पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में चीनी मिलों के दैनिक स्टॉक की सूचना अंकित कराने तथा उपलब्ध आंकड़ों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं का परीक्षण कर आवश्यक रिपोर्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। इससे चीनी के स्टॉक एवं बिक्री की स्थिति पर वास्तविक निगरानी रखे।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















