हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से बुलंदशहर से लूटी गई फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अनुज पुत्र गजेंद्र निवासी मोहल्ला राधा कॉलोनी थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कपूरपुर थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने सपनावत चौकी के सामने से शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने बुलंदशहर से लूटी गई फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























