👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बाबूगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह कलश यात्रा बाबूगढ़ के प्रमुख मार्गगों से होते हुए निकली। प्रथम दिन कलश यात्रा, देव प्रतिष्ठा, भागवत महात्म्य व नारद भक्ति संवाद हुआ। वृंदावन से आए भागवत प्रवक्ता श्री सुखदेव बाल विकास जी महाराज को सुनने के लिए श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। यह कथा 13 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 14 अक्टूबर को यज्ञ पूर्ण आहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
























