हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सर्कल की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह रविवार को बाबूगढ़ पहुंची जहां उन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त की और स्थानीय लोगों से बातचीत की। साथ ही ठेकों का भी औचक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक व पुलिस बल मौजूद रहा।
क्षेत्राधिकार हापुड़ स्तुति सिंह रविवार को बाबूगढ़ पहुंची जहां उन्होंने बाबूगढ़ छावनी के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपर्क करने की अपील की और कहा कि संदिग्ध गतिविधि पर निगाह रखें। आपात स्थिति में पुलिस को कॉल कर आपात सहायता मांगे। इसी के साथ सीओ स्तुति सिंह ने क्षेत्र में शराब के ठेकों का भी औचक निरीक्षण किया जहां बारकोड की मदद से जांच की और रजिस्टर चेक किया।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950

























