पत्रकार सकारात्मक खबरें लिखें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस आर के प्लाजा में धूमधाम से मनाया गया जिसका शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार डा.अशोक मैत्रेय ने की और संचालन समारोह के आयोजक राजकुमार गोयल ने किया। समारोह में वक्ताओं ने पत्रकारों की एक जुटता तथा सकारात्मक पत्रकारिता पर बल दिया।
वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन ने कहा कि टीआरपी बढ़ाने के लोभ से बचकर खबर को सनसनीखेज बनाने से बचें। पत्रकार लेखनी का प्रयोग समाज को जोड़ने के लिए और समाज में वैमनस्य की खाई खोदने वाली खबरों से बचें। पत्रकार आर्थिक अपराधियों की पोल खोलने में सैदव अग्रणी रहें।
समारोह में पत्रकार आशुतोष आजाद, डा.अशोक मैत्रेय, नानकचंद शर्मा, धरती की गोद के सम्पाद सत्य प्रकाश गर्ग, यूपीएससी परीक्षा में उतीर्ण आशना चौधरी, जिला पंचायत हापुड़ की अध्यक्ष रेखा नागर, जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा, सीएमओ डा.सुनील त्यागी आदि ने सम्बोधित किया।
समारोह में पत्रकारों व अतिथियों को पटका व शाल ओढ़ा कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और होटल व्यवसायी अमित शर्मा टोनी ने श्री बाकें बिहारी का चित्र भेंट किया।






















