हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के सपनावत में स्थित मां वैष्णों धाम मंदिर में चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण और दान पात्र से रुपए निकालकर चोरी को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने मैय्या के सोने-चांदी के गहने, मुकुट और चांदी की चरणपादुका को चुरा लिया। वहीं गुफा में पिंडी रानी के तीन मुकुट भी चुरा लिए। दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी पर भी हाथ साफ पार कर दिया और पंचमुखी भगवान के आभूषण को भी ले गए। जब शनिवार को मंदिर के कपाट खुले तो चोरी का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है।
बता दें कि शुक्रवार को रोजाना की तरह ही मंदिर के कपाट बंद हो गए और शनिवार की सुबह खोले गए। इस दौरान देखा गया कि मंदिर से चोरों ने लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर, चरणपादुका, मुकुट और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811
























