हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जेईई मेंस परीक्षा में 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले निपुण गोयल तथा 99.99 परसेंटाइल हासिल करने वाले निकुंज गोयल को दीवान पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य चारु कपूर ने कहा कि दोनों ही छात्रों ने दीवान पब्लिक स्कूल से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की जो बचपन से ही मेधावी रहे हैं। दोनों छात्रों ने दसवीं में भी बेहतर प्रदर्शन किया था। अब एक बार फिर विद्यालय और जिले का नाम दोनों ने ऊंचा किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या चारू कपूर ने दोनों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि कठिन परिश्रम के साथ ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। निपुण गोयल तथा निकुंज गोयल के पिता संजय गोयल भी इस दौरान उपस्थित रहे जिन्होंने स्कूल का आभार जताया।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065























