जम्मू का धोखेबाज पिलखुवा में पकड़ा गया










जम्मू का धोखेबाज पिलखुवा में पकड़ा गया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जम्मू कश्मीर के एक धोखेबाज को जम्मू पुलिस ने मसूरी पुलिस के सहयोग से जनपद हापुड़ के कस्बा पिलखुवा से धर दबोचा। धोखेबाज पिलखुवा के लाखन में एक पैट्रोल पम्प पर गार्ड की नौकरी कर रहा था।

जम्मू कश्मीर के कटुवा जिले से धोखाधड़ी और पीएसए (सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम) में फरार चल रहा आरोपी पिलखुवा से गिरफ्तार हुआ है। मसूरी के आसपास की लोकेशन मिलने पर जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम शुक्रवार को गाजियाबाद आई थी, जिसके बाद मसूरी पुलिस की टीम ने आरोपी की पिलखुवा से पकड़वाकर जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पुलिस से एएसआई कुलदीप राज के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पुलिस टीम मसूरी थाने पहुंची। टीम ने बताया कि थाना मल्हार जिला कठुआ के गांव देवल निवासी मोहम्मद अब्बास के खिलाफ जम्मू कश्मीर में मुकदमे दर्ज हैं। करीब दो महीने पहले मोहम्मद अब्बास फरार हो गया था। जम्मू कश्मीर पुलिस ने करीब एक महीने पहले अब्बास के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। जम्मू पुलिस अब्बास की तलाशं में थी। जम्मू पुलिस की टीम ने मोहम्मद अब्बास को पकड़ने में मसूरी पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद मसूरी पुलिस ने लोकेशन के आधार पर पिलखुवा से मोहम्मद अब्बास को पकड़कर जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया।

पेट्रोल पंप पर गार्ड की नौकरी कर रहा था अब्बासः एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मोहम्मद अब्बास थाना पिलखुवा, जिला हापुड़ के गांव लाखन स्थित पेट्रोल पंप पर गार्ड की नौकरी कर रहा था। उसने पंप संचालकों को खुद के जम्मू पुलिस का वांछित होने की जानकारी नहीं दी थी। वह लाखन गांव में ही रह रहा था। एसीपी ने बताया कि मोहम्मद अब्बास के खिलाफ जम्मू कश्मीर में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज थे।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!