हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस पर श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, कसेरठ बाजार हापुड़ में जैन भक्तों ने भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के सम्मुख छत्र एव लाडू चढाये। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि विश्व को जियो और जीने दो, अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले जैन धर्म के अंतिम 24 वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का मंगलवार को निर्वाण दिवस है।आज ही के दिन भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष प्राप्त हुआ था। जैन धर्म में भगवान आदिनाथ प्रथम तीर्थकर से लेकर भगवान महावीर स्वामी 24वे तीर्थकर हुए जिन्होंने तप,त्याग, साधना का मार्ग अपनाकर लाखों जैन भक्तों को जियो और जीने दो,अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।जैन धर्म के संरक्षक सुधीर जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन, पुलकित जैन अशोक जैन, सुखमाल जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, डाoरेखा जैन, आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट, रेणुका जैन, बबीता जैन, प्रभा जैन, अनिता जैन,सपना जैन आदि उपस्थित थे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























