
अक्षय तृतीया पर जैन अनुयायियों ने गन्ने का रस बांटा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): अक्षय तृतीया पर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर गन्ने के रस का स्टाल नीरज जैन, सम्भव जैन के सौजन्य से लगाया गया। जैन मन्दिर आने वाले जैन भक्तो तथा राहगीरो को गन्ने का रस पिलाया गया। जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ ने अक्षय तृतीया को 4oo दिन निराहार रहकर तप करने के पश्चात अक्षय तृतीया को गन्ने का रस पीकर अपना 4oo दिन निराहार को खोला था। इसीलिए इस दिन जैन मन्दिरो के बाहर प्रति वर्ष अक्षय तृतीया को गन्ने के रस का निशुल्क स्टाल लगाया जाता है।
विकास जैन, अरूण जैन, सुरेश चन्द जैन,प्रदीप जैन, अकिंत जैन, सजींव जैन, मनोज आदि उपस्थित थे।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























