
दही, पनीर, सोयाबीन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य विभाग की टीम ने हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित राहुल पनीर भंडार पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजें। मिलावटी पनीर की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने पहुंच कर दही, पनीर, सोयाबीन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। खाद्य अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित राहुल पनीर भंडार की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार की शाम तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और नमूना भरकर प्रयोगशाला भेज दिए जहां से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























