लोहे का गेट व पानी की ट्रॉली चोरी, सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोर अब लोहे का गेट चुराने से भी नहीं कतरा रहे। इसी के साथ चोरों ने पानी की ट्रॉली भी चुरा ली। मामले से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पिलखुवा के गांव खेड़ा में अरुण तोमर ने बताया कि 9 फरवरी की तड़के करीब 5:00 बजे दुर्वेश्वरी ट्रांसपोर्ट कंपनी की पार्किंग के सामने गांव खेड़ा में खड़ी पानी की ट्राली और सोनू के घर के सामने रख लोहे के गेट को चोर चोरी कर ले गए। जुगाड़ में रखकर चोरों ने सामान चोरी किया। लगभग पांच चोर पहुंचे जिन्होंने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध कैद हो गए हैं। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540



























