
कार्यवाहक प्रधानाचार्य को निलंबित करने के मामले में जांच जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के भवानी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य को निलंबित करने पर डीआईओएस हापुड़ डॉक्टर श्वेता पुठिया ने कई बिंदुओं पर प्रबंधक से जवाब मांगा है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य के निलंबन को अभी अनुमोदन नहीं दिया गया है।
प्रबंधक प्रियंका कौशिक का कहना है कि स्कूल में आउटसोर्सिंग कर्मचारी से उनकी वीडियो बनाई जा रही थी। स्कूल में आना उनका अधिकार है। प्रधानाचार्या ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया जिस कारण निलंबित किया गया है। वही कार्यवाहक प्रधानाचार्य उपासना राज ने बताया कि प्रबंधन की कोई वीडियो नहीं बनवाई बल्कि उनकी अनुपस्थिति में उन्होंने ही वीडियो बनवाकर आउटसोर्स कर्मचारी से उनका नाम लिखवाया। निलंबन बिना आधार किया गया है। वहीं DIOS का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















