👁 0 views Views
सहायक अध्यापक प्रदीप के बर्थ डे मनाने की जांच बीएसए को सौंपी
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली ब्लॉक के एआरपी प्रदीप कुमार द्वारा अपना जन्मदिन उच्च प्राथमिक विद्यालय सरूरपुर में मानने वाले मामले में सीडीओ प्रेरणा सिंह ने बीएसए रितु तोमर को पत्र लिखकर मामले की जांच बीएसए को सौंपी है और कहा है कि तीन दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच कर शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत को अवगत कराते हुए निस्तारण आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें!
इस इस प्रकरण को लेकर सोमवार को शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में विकास भवन में विरोध-प्रदर्शन कर सीडीओ को संबोधित ज्ञापन एई डीआरडीए लाखन सिंह को सौंपा था।
वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करें: 9105245101
























