👁 0 views Views
डराने धमकाने वाला हथियारों के साथ पुलिस ने दबोचा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने बजरंगी मौहल्ला के पास से थाने के मु0अ0सं0 67/23 धारा 452,323,504,506 भादवि व 25(3,1क) आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, लाईसेंसी रिवाल्वर मय कारतूस व एक मोटरसाईकिल बरामद की है।आरोपी जनपद गाजियाबाद के गांव शाहपुर बम्हैटा का मनीष यादव है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






















