हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित केंद्रीय विद्यालय इबीएस बाबूगढ़ में दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्रों के दादा-दादी और नाना-नानी भी स्कूल पहुंचे और छात्रों द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए गए कार्यक्रम को देखकर तालियां बजाई। छात्रों का इस दौरान मनोबल भी बढ़ाया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। छात्रों ने कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्कूल ने इस कार्यक्रम को इस उद्देश्य से आयोजित किया जिससे छात्र अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें और उनका सम्मान करें व भारतीय संस्कृति को समझें।
केंद्रीय विद्यालय इबीएस बाबूगढ़ समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है जिससे छात्रों का मानसिक व शारीरिक विकास हो।






















