
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड निजामपुर बाईपास के पास स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल में 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की योग शिक्षिका रेखा ने योग ध्यान एवं व्यायाम के महत्व को बताया। जिसके बाद मोनाड यूनिवर्सिटी के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रशिक्षक डॉ सुनील श्रीवास द्वारा ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
विद्यालय के डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक जीवन जीने का माध्यम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया।”
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों का पूर्ण योगदान रहा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























