
👁 8 views Views
अल्लाहबक्सपुर पुल पर अंधेरा होने से आवागमन में परेशानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ के अल्लाहबक्सपुर पुल की स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बंद पड़ी हैं। पुल के नीचे बने अंडरपास में भी घना अंधेरा छाया हुआ है। रात होते ही सर्विस रोड पूरी तरह अंधकार में डूब जाती है जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। महिलाओं और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल और अंडरपास की लाइटें तुरंत ठीक कराई जाएंवरना कोई बड़ी दुर्घटना होने का डर लगा रहता है।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















