
ढाई साल के बच्चे के साथ हैवानियत: दागी बीड़ी, चेहरे पर काटा, चाबी से किए घाव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसके साढ़ू ने उसके ढाई साल के बेटे के साथ हैवानियत की जिसकी पीठ और पेट पर ई रिक्शा की चाबी से गहरे घाव बनाए। होंठ में अंदर की तरफ बीड़ी से जलाया। चेहरे पर दांत से काटा। कुकर्म का प्रयास भी किया। घटना से जुड़ी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बुलंदशहर जनपद का रहने वाला एक परिवार हापुड़ के कोटला सादात में किराए के मकान में रहता है। दंपति मजदूरी करता है। व्यक्ति ने बताया कि उसका ढाई साल का बेटा घर पर मौजूद था। तभी उसका साढूं आया और बालक को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया जिसने उसके साथ करीब डेढ़ घंटे तक हैवानियत की। बच्चे के होंठ जला दिए और चेहरे पर कई जगह दांत से काटा। पीठ और पेट पर ई रिक्शा की चाबी से 10 से अधिक गहरे घाव कर दिए। आरोपी बालक को मोहल्ले के बाहर छोड़कर भाग गया। बच्चा लड़खड़ाता हुआ घर पहुंचा तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























