खरखौदा में भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल को प्रबुद्ध जनो ने दिया भरपूर समर्थन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के कस्बा खरखौदा में सोमवार को आयोजित प्रबुद्ध जनो की एक सभा में भाजपा प्रत्याशी को मत देने का निर्णय लिया गया।
क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों का एक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन खरखौदा हापुड रोड पर सोमवार को आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, दिल्ली से सांसद राम रमेश बिधूड़ी,मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल,मनोज पोसवाल लोकेश प्रजापति, समय सिंह सैनी, रॉबिन गुर्जर शिवकुमार राणा, देवेंद्र गुर्जर,भंवर सिंह तोमर, योगेंद्र तोमर, अशोक चौधरी,आयुष राणा, अतुल त्यागी, संजय प्रजापति, फेरे राम धनतला फेरे राम वर्मा अशोक पोसवाल समय सिंह सैनी सहित हजारों लोगों ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया और आने वाली 26 तारीख को कमल के फूल वाला बटन दबाकर राष्ट्र प्रगति में अपना योगदान निश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया।सभा में वक्ता ने कहा कि देश को दुनिया में शिखर तक ले जाने मे मोदी ने अहम भूमिका निभाई है।इंडिया गठबंधन व बसपा तो अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड रहे है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811

























