हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खसरा संख्या 603 पर बनी 17 दुकानों के व्यापारियों को चार दिनों के भीतर दुकान खाली करने के निर्देश दिए हैं. यदि व्यापारियों ने सरकारी जमीन से कब्जा नहीं हटाया तो उचित कार्रवाई की जाएगी.
गढ़ एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी मंगलवार को गढ़ चौपला पर पहुंचे और दुकानदारों को चेतावनी दी. एसडीएम ने कहा कि जिस जगह पर दुकानें बनाई हुई है यह नगरपालिका की प्याऊ की है. भूमि पर बनी दुकानों को खाली करा जाए. 1300 वर्ग मीटर भूमि नगर पालिका की है. एसडीएम ने कहा कि पहले भी दुकानदारों को नोटिस जारी किया जा चुका है लेकिन अभी तक किसी ने दुकान खाली नहीं की और ना ही कोई कब्जे से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया. मंगलवार को एसडीएम में 4 दिनों के भीतर दुकानदारों को जगह खाली करने को कहा.
























