👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जहां एक नासमझ ने शौचालय से निकले मल मूत्र के पाइप को जमीन में दबा दिया जिससे भूमि दूषित होने लगी और गंदगी सड़क पर बहने लगी। आसपास मौजूद लोग बेहद परेशान हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया जिन्होंने मौके पर पहुंचकर नासमझ को कड़ी फटकार लगाई और टैंक बनवाने के निर्देश दिए। बता दें कि व्यक्ति ने शौचालय का निर्माण तो करा लिया लेकिन टैंक बनाने की जगह उसने मल मूत्र के पाइप को जमीन में दबा दिया जिससे गंदगी सड़क पर बहने लगी।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























