हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अब किसानों को आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही उसकी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए दामिनी एप विकसित की गई है जिसके माध्यम से किसानों के साथ-साथ अन्य लोग भी बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी हासिल कर सकेंगे जिससे होने वाली जानहानि में कमी आएगी।
जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारतीय ऊष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे ने दामिनी ऐप विकसित की है जो समय से पहले ही वज्रपात, बिजली आदि की आशंका की सटीक जानकारी देता है जिसके इस्तेमाल से जानहानि को रोका जा सकता है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने देशभर में करीब 48 सेंसर के साथ एक लाइटनिंग लोकेशन नेटवर्क स्थापित किया है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी (भाजपा) अलका निम की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

























