👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने दरोगा से इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को रैंक प्रतीक तीसरा स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी. इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पदोन्नत हुए निरीक्षकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी. शासन द्वारा प्रदेश में दरोगा को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी है. इस सूची में हापुड़ जनपद के भी कई दरोगा शामिल है जिन्हें बुधवार को तीसरा स्टार लगाकर पदोन्नति होने पर बधाई दी गई.

























